Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत

Advertisement
Advertisement
शोक में बंद रहा देवीपुर का बाजार, क्षेत्र में मचा कोहराम
Deoghar : देवीपुर थाना क्षेत्र के देवघर-सत्संग-भरखीबाद मुख्य सड़क स्थित खिरवातरी के पास 6 जुलाई की रात को दो बाइक की जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई. एक साथ तीन स्थानीय युवकों की मौत से क्षेत्र में कोहराम मच गया. फलस्वरुप क्षेत्र के तमाम दुकानदारों ने 7 जुलाई को शोक में बाजार बंद रखा. बताया जाता है  कि रौशन बर्नवाल और निलेश बर्नवाल दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर लैपटॉप खरीदने देवघर जा रहे थे. वहीं दूसरी ओर पुतरजोर निवासी गुरदेव सिंह राजमिस्त्री कहीं से मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था. खिरवतरी के पास तीखा मोड़ पर दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इसमें तीनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीण व देवीपुर पुलिस ने तीनों घायलों को देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई. तीनों मृतक देवीपुर थाना क्षेत्र के ही निवासी थे.

             एक ही क्षेत्र के निवासी थे तीनों युवक

इस खबर को सुनकर क्षेत्र में कोहराम मच गया. इस मामले को लेकर देवपुर बाजार के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं. बताया जाता है कि रौशन बर्नवाल अपने घर का एकलौता चिराग था, जबकि निलेश बर्नवाल ग्राहक सेवा केन्द्र का संचालक था. राजमिस्त्री गुरदेव सिंह भी अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. शुक्रवार को पुलिस ने तीनों शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. देवीपुर पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर औपचारिकताएं पूरी कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=690584&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : उत्पाद मंत्री बेबी देवी ने बाबा वैद्यनाथ की चौखट पर टेका मत्था [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही