Search

देवघर : दिल में बसे हैं टाइगर जगरनाथ महतो- हफीजुल हसन

Deoghar : देवघर जिला झामुमो की ओर से शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि देने के लिए शोकसभा का आयोजन 8 अप्रैल को किया गया. राज्य सरकार के मंत्री हफीजुल हसन, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, झामुमो केंद्रीय सदस्य सुरेश साह समेत पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिवंगत शिक्षा मंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मौके पर हफीजुल हसन व केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश शाह ने कहा कि टाइगर जगरनाथ महतो के साथ तीस वर्षों से संबंध था. देवघर से उन्हें खास लगाव था. जब भी वे देवघर आते बाबा भोलेनाथ की पूजा जरूर करते थे. वे लोगों के दिल में बसे हैं. उनके बताए रास्ते पर हमलोग चलने की पूरी कोशिश करेंगे. जिलाध्यक्ष ने कहा कि जगन्नाथ महतो के निधन होने से झारखंड ने एक क्रांतिकारी योद्धा को खो दिया है. वे गरीबों के मसीहा थे. त्रिकूट रोपवे हादसे के वक्त तबीयत खराब रहने पर वे मैदान में डटे रहे. श्रद्धांजलि देने वालों में झामुमो उपाध्यक्ष सरोज सिंह, अजय नारायण मिश्रा, इश्तियाक मिर्ज़ा, झामुमो युवा मोर्चा के राहुल चंद्रवंशी, प्रकाश पांडे, नितिन रावत, झामुमो छात्र मोर्चा के विजय, झामुमो घाट नगर कमेटी के प्रदीप चौधरी,अंग्रेज दास, मनोज दास, महिला मोर्चा की शीला सिंह, विद्या रानी, उमेश अग्रवाल सिंह, सरोज सिंह, संतोष सिंह, ऋषि राम राकेश,  वैभव चंद्रवंशी समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=600049&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : 21 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ़्तार [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp