Search

 
 
 

देवघर : मतदाता सूची पुनरीक्षण का दिया गया प्रशिक्षण

 
प्रथम चरण में 21 जुलाई से 21 अगस्त तक सुधारी जाएगी मतदाता सूची
Deoghar : देवघर प्रखंड सभागार में बीडीओ देवघर जितेंद्र कुमार यादव ने सभी बीएलओ सुपरवाइजर व बीएलओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण का प्रशिक्षण दिया. बताया कि 1 अक्टूबर को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ना है. सूची में अस्पष्ट फोटो की जगह मतदाता की अच्छी फोटो लगाएं. नवविवाहित महिला मतदाताओं का नाम और नए पते का नाम जोड़ना है. साथ ही दिवंगत मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाना है. उन्होंने बताया कि इस कार्य का प्रथम चरण में 21 जुलाई से 21 अगस्त तक कर लें. मौके पर प्रशिक्षक ने मतदाता सूची  प्रपत्र सिक्स, प्रपत्र सेवन व प्रपत्र 8 को भरने की विधि बतायी. बीडीओ ने बताया कि 5 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाना है. इससे पूर्व सभी मकानों को चिन्हित करते हुए मकानों पर स्टीकर चिपकाना है. मौके पर गणेश लाल वर्णवाल, शशांक शेखर, लक्ष्मी नारायण रावत, आशीष रंजन, संगीता मिश्रा, आलमगीर आलम, गिरधर गोपाल तिवारी, नागेश्वर दास व सभी बीएलओ उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=703980&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : श्रावणी मेले में रंगदारों का आतंक, अब तक 16 गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही