Search

 
 
 

देवघर : दिवंगत पत्रकार अजित संतोषी को दी गई श्रद्धांजलि

 
Deoghar : देवघर जिला पत्रकार संघ ने 22 अक्टूबर को सूचना भवन में दिवंगत पत्रकार अजित संतोषी को श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पत्रकारो ने अजित संतोषी के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. साथ ही दो मिनट का मौन रखते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया. मौके पर अध्यक्ष जेम्स कुमार नवाब ने कहा कि अजित संतोषी ने कम समय मे काफी प्रसिद्धि हासिल कर पत्रकारिता को एक मुकाम दिया. इनकी कमी हमेशा खलेगी. उन्होंने बताया कि बाल संरक्षण विभाग से दिवंगत पत्रकार की बेटी को प्रत्येक माह दो हज़ार रूपये सहयोग दिलाया जाएगा. साथ ही पत्नी की पेंशन की व्यवस्था कराई जाएगी. मुख्यमंत्री राहत कोष भी सहयोग राशि दिलाई जाएगी. शोक सभा मे प्रो रामनन्दन सिंह, सुनील कुमार, विजय राय, संतोष पासवान, राज कुमार साह, जीतन कुमार, अनल मिश्रा, शिवम मिश्रा, चमन कुमार, महेश साह, अरविंद यादव,  प्रेम रंजन झा, प्रवीण ठाकुर, शेखर सुमन, सुभाष दास, राजेश किशोर, सुमन यादव, अजय राणा, गोपाल शर्मा, निर्भय ओझा, अनिता चौधरी, फाल्गुनी मरीक कुशवाहा, उपेंद्र कुमार, सुबोध कुमार, भवेश ठाकुर सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-woman-turns-out-to-be-a-professional-mobile-thief/">यह

भी पढ़ें : देवघर : महिला निकली पेशेवेर मोबाइल चोर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही