Deoghar : देवघर (Deoghar)- रोहिणी शहीद पार्क में 16 जून को तीन शहीदों अमानत अली, सलामत अली और शेखहारो की प्रतिमा पर शहर के गणमान्य लोग और विभिन्न दलों के नेताओं ने माल्यर्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किए. 16 जून 1857 को तीनों को ब्रिटिश हुकूमत ने फांसी दी थी. इतिहास में 1857 सिपाही विद्रोह के रूप में दर्ज है. तीनों शहीदों ने एक ब्रटिश अधिकारी की हत्या के बाद एक अधिकारी को घायल कर दिया था. अपने अधिकारियों की हत्या से बौखलाए अंग्रेजी हुकूमत ने तीनों शहीदों को रोहिणी के इसी मैदान में आम के पेड़ से लटका दिया था. श्रद्धांजलि देने वालों में आरजेडी नेता सह पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, जेएमएम के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, बीजेपी नेता रीता चौरसिया समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल थे. मौके पर सुरेश पासवान और संजय शर्मा ने रोहिणी शहीद स्थल के जीर्णोद्धार की मांग की. दोनों ने कहा कि डीसी को लिखित आवेदन दिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=331340&action=edit">यह
भी पढ़ें : देवघर आएंगे 12 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी- रघुवर दास [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : देवघर आएंगे 12 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी- रघुवर दास [wpse_comments_template]
Leave a Comment