Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघरः स्वतंत्रता संग्राम के 3 शहीदों को रोहिणी शहीद स्थल पर दी गई श्रद्धांजलि

देसी सैनिक अमानत अली, सलामत अली और शेख हारो ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह कर दिया था. उन्होंने 12 जून 1857 को एक अंग्रेज अधिकारी की हत्या कर दी.
Advertisement
Advertisement

Deoghar : प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के देवघर जिले के तीन शहीदों अमानत अली, सलामत अली व शेख हारो का सोमवार को शहादत दिवस मनाया गया. देवघर के रोहिणी स्थित शहीद स्थल पर तीनों को श्रद्धांजलि दी गई. समारोह में देवघर के राजद विधायक सुरेश पासवान बतौर मुख्य अतिथि शरीर हुए. ज्ञात हो कि 16 जून 1857 को देवघर के रोहिणी में अंग्रेजी हुकूमत ने अमानत अली, सलामत अली व शेख हारो को फांसी दे दी थी.

https://lagatar.in/international-yoga-day-government-schools-will-remain-open-on-june-21-order-issued-yoga-sangam-will-be-organized-in-schools 

मालूम हो कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारी देवघर के रोहिणी ग्राम स्थित देशी घुड़सवार सैनिक छावनी तक आ पहुंची थी. इसमें देसी सैनिक अमानत अली, सलामत अली और शेख हारो ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह कर दिया था. उन्होंने 12 जून 1857 को एक अंग्रेज अधिकारी की हत्या कर दी और दूसरे अधिकारी को घायल कर दिया था.  इस विद्रोह का अंग्रेजों ने भागलपुर से काफी संख्या में घुड़सवार फौजी मंगाकर जवाब दिया और तीनों वीर सपूतों को रोहिणी के मैदान में स्थित पेड़ से लटका कर फांसी दे थी. तीनों वीर सपूतों के सम्मान में वहां शहीद स्मारक बनाया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही