Search

 
 
 

देवघर : 21 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ़्तार

 
Deoghar : देवघर पुलिस ने बुधवार 5 अप्रैल को ड्रग्स की खरीद बिक्री करने वाले नशे के दो सौदागरों को गिरफ़्तार किया. गिरफ्तार देवघर-जसीडीह मुख्य मार्ग स्थित दाढ़वा नदी पुल के पास दोनों को गिरफ़्तार किया गया. सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ़्तार दोनों आरोपी बिहार के आरा से ब्राउन शुगर की खरीद कर देवघर लाते थे. जहां छोटे-छोटे पुरिया में डालकर युवाओं को नशे का आदी बनाकर अपना धंधा चलाते थे. दोनो के पास से 21 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद किया गया है. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग क लाख रूपये है. एक देवघर शहर और दूसरा रोहिणी हटिया बाज़ार का रहने वाला है. गौरतलब है कि नशे के खिलाफ देवघर पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है. बीते एक हफ्ते के भीतर सदर एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में नगर थाना, कुंडा थाना और रिखिया थाने की पुलिस नें कुल आठ नशे के सौदागरों को गिरफ़्तार किया है. यह">https://lagatar.in/deoghar-four-vehicle-thieves-arrested/">यह

भी पढ़ें : देवघर : चार वाहन चोर गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही