Search

 
 
 

देवघर : ब्राउन शुगर के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 
Deoghar: जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर के साथ दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ पवन कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि मोहनपुर के घोरमारा बाजार के पास कुछ लोग मिलकर भागलपुर से ब्राउन शुगर लाकर बेचने का काम करतें हैं. एक टीम का गठन कर 14 मई की सुबह छापेमारी की गई. टीम में मोहनपुर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप सहित पुलिस जवान शामिल थे. छापेमारी में मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा के रहने वाले तरुण मंडल व आशीष रंजन को 80 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है. दोनों पहले भी मादक पदार्थ की खरीद बिक्री के साथ साइबर अपराध में जेल जा चुके हैं. पूछताछ में इन्होंने अन्य साथियों का नाम बताया है. जिसमें अभिषेक कुमार साह, कुंदन मंडल, राज आनंद उर्फ सिप्पू, रामजी मंडल, मुन्ना यादव, सिंटू साह उर्फ घंटू सभी मोहनपुर थाना के चित्र पोका का रहने वाले हैं. सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=636180&action=edit">यह

भी पढ़ें:देवघर : कॉमर्स स्ट्रीम में आर्य श्री 98% लाकर बनी जिला टापर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही