Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर: हथियार व बाइक के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, एक फरार

Deoghar: पुलिस ने हथियार के बल पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देनें वाले दो अपराधियों को जसीडीह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. पकड़े गये बदमाशों के पास से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, मोबाइल व पल्सर बाइक जब्त किया गया है. सदर एसडीपीओ पवन  कुमार ने 8 अप्रैल को बताया कि इन लोगों द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना थी. लेकिन पुलिस की तत्परता से इन दोनों अपराधियों को हथियारों व बाइक के साथ दबोच लिया गया. जसीडीह पुलिस को सूचना मिली कि गंगटी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक बाइक पर सवार 3 व्यक्ति हथियार लहराते हुए लूटपाट करने के फिराक में है. त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ा गया जबकि एक अपराधी उत्तम साह फरार हो गया जिस पर जसीडीह थाने में मामला दर्ज है. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से गहन पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. यह">https://lagatar.in/deoghar-rjd-paid-tribute-to-tiger-jagarnath-mahato-bowed/">यह

भी पढ़ें: देवघर : टाइगर जगरनाथ महतो को राजद ने दी श्रद्धांजलि, किया नमन [wpse_comments_template] गिरफ्तार अपराधियों के साथ पुलिस पदाधिकारी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही