Search

 
 
 

देवघर : टावर चौक पर देशी कट्टा समेत दो अपराधी गिरफ्तार

 
Deoghar : 31 दिसंबर की देर रात लोग नए साल का जश्न मना रहे थे उधर दो अपराधी टावर चौक पर रात के करीब डेढ़ बजे देशी कट्टा लहरा रहे थे. खबर पाकर नगर थाना पुलिस पहुंची और हथियार समेत दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों गिरफ्तार बाइक सवार अपराधियों का मकसद नव वर्ष के अवसर पर शहर में दहशत फैलाना था. पुलिस को आते देखकर दोनों वहां से भागने लगे, लेकिन पुलिस की चुस्ती से दोनों को दबोच लिया गया. दोनों अपराधी का नाम सुधीर कुमार (19) और नंदलाल कुमार गोस्वामी है. रात में पुलिस दोनों अपराधियों को बाइक समेत थाना ले आई. नगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ कांड संख्या 1/2023 दर्ज करते हुए धारा 25 (1बी), 26/35 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=513591&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : निजी क्लीनिक में महिला का ऑपरेशन अधूरा छोड़ डॉक्टर फरार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही