Search

 
 
 

देवघर: कारोबारी व ठेकेदारों से रंगदारी मांगने वाला परिहस्त गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

 
Deoghar: कारोबारी और ठेकेदारों से रंगदारी मांगने वाला परिहस्त गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. जिनमें विशाल परिहस्त और राहुल मिश्रा शामिल है. इनके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. एसपी को सूचना मिली थी कि परिहस्त गिरोह के कुछ अपराधी नगर थाना क्षेत्र के रांगा मोड़ सड़क के किनारे पिस्टल दिखाकर कारोबारियों, ठिकेदारों और दुकानदारों से रंगदारी मांग रहे हैं. इसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया. हालांकि दो अपराधी भागने में सफल रहे. जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें -ED">https://lagatar.in/before-going-to-ed-office-amba-prasad-launched-the-video-song-jiya-harsay/">ED

ऑफिस जाने से पहले अंबा प्रसाद ने लॉन्च किया वीडियो सॉन्ग “जिया हरसाय”
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही