Search

 
 
 

देवघरः दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन करते थे ठगी

पुलिस के अनुसार, आरोपी बैंक व सरकारी योजनाओं के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को कॉल करते थे और फर्जी लिंक भेजकर ऑनलाइन ठगी करते थे. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दोनों को जंगल से पकड़ा गया.
 

Deoghar : देवघर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसपी सौरभ के निर्देश पर पथरड्डा ओपी क्षेत्र के भूरा जंगल में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.


पुलिस के अनुसार, आरोपी बैंक व सरकारी योजनाओं के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को कॉल करते थे और फर्जी लिंक भेजकर ऑनलाइन ठगी करते थे. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दोनों को जंगल से पकड़ा गया.


प्रारंभिक जांच में उनके मोबाइल व सिम कार्ड से ठगी से जुड़े साक्ष्य मिले हैं. जांच में सामने आया कि आरोपी पीएम किसान योजना के लाभुकों को फर्जी लिंक भेजकर खाते से पैसे निकालते थे. इसके अलावा फोन पे व पेटीएम के कस्टमर केयर बनकर कैशबैक का लालच देकर गिफ्ट कार्ड रिडीम कराते थे. कुछ मामलों में एयरटेल पेमेंट बैंक के नाम पर भी ठगी की गई. गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद कुमार रवानी व राम प्रसाद रवानी शामिर हैं. दोनों ठेंगाडीह के रहने वाले हैं. उनके पास से दो मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड जब्त किए गए हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही