Deoghar: बाबा नगरी में एक बार फिर शिक्षाविदों का आगमन होने जा रहा है. हिंदी विद्यापीठ सभागार में बीएड कॉलेज और इग्नू के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर संभावनाएं और मुद्दों पर 8 मई से दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन होगा. इसकी जानकारी विद्यापीठ के चेयरमैन कृष्णानंद झा ने 6 मई को प्रेसवार्ता में दी. सेमिनार में शोधार्थियों प्रधानाध्यापक से आए शोध पत्रों की एक स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा. सेमिनार का मुख्य उद्देश राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से संबंधित विभिन्न संभावनाओं और मुख्य मुद्दों पर परिचर्चा करना. शिक्षा के स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए एक रोड़मैप तैयार करना है. ताकि भारत को एक बार फिर से विश्व गुरु बनाने में एक कदम बढ़ाए जा सके. इस राष्ट्रीय सेमिनार में भारत के कई नामचीन विश्वविद्यालय के एजुकेशनिस्ट का समागम होगा. जिनके ज्ञान के प्रकाश से नवसृजन और अनुसंधान का मार्ग प्रशस्त होगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=628235&action=edit">यह
भी पढ़ें: देवघर में जिला भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन, दीपक बोले- राष्ट्रवाद का केंद्र बनेगा [wpse_comments_template]
देवघर: राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Leave a Comment