Deoghar : नगर थाना क्षेत्र के शहीद आश्रम रोड में बाइक सवार दो अपराधी एसबीआई बैंक के एक ग्राहक से 28 जुलाई को दिनदहाड़े 2 लाख रुपए नगद छिनतई कर फरार हो गए. ग्राहक का नाम दिनेश कुमार मिश्रा है. भुक्तभोगी बैजनाथपुर बाजार समिति स्थित एसबीआई की शाखा से रुपए निकालकर टोटो से अपने घर जा रहे थे. शहीद आश्रम रोड में रुपयों की छिनतई हुई. भुक्तभोगी को आशंका है कि दोनों अपराधी बैंक से ही उनका पीछा कर रहे होंगे. तभी उनसे छिनतई हुई है. आनन-फानन में मामले की जानकारी पाकर नगर थाना घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस बैंक समेत शहीद आश्रम रोड स्थित सभी दुकानों और होटलों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=371488&action=edit">यह
भी पढ़ें : देवघर: 120 बोतल बीयर के साथ दो गिरफ्तार [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : देवघर: 120 बोतल बीयर के साथ दो गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment