Search

 
 
 

देवघर : अमित सिंह हत्याकांड में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

 
Deoghar : देवघऱ (Deoghar)- 18 जून को देवघर कोर्ट परिसर में कुख्यात अपराधी अमित सिंह हत्याकांड में बिहार पुलिस के एएसआई राम अवतार राम और सिपाही ताबिश खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों पुलिसकर्मियों पर लाइनर की भूमिका निभाने और कर्तव्य में लापरवाही बरतने का आरोप है. उल्लेखनीय है कि अमित सिंह किसी मामले में देवघर एडीजे-3 की अदालत में पेशी के लिए पटना के बेऊर जेल से लाया गया था. कोर्ट परिसर में ही दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी. बिहार पुलिस के चार जवान उसे लेकर देवघर आए थे. दोनों गिरफ्तार पुलिसकर्मी भी उसमें शामिल थे. अन्य पुलिस जवानों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी. देवघर पुलिस को पुख्ता सबूत मिला है कि पटना से अमित सिंह को लेकर आने वाले बिहार पुलिस के जवानों का नेतृत्व रामअवतार राम कर रहे थे. अमित सिंह को हथकड़ी नहीं पहनाई गई और न ही हाजत में रखा गया. अमित सिंह सड़क मार्ग से कार के जरिए पटना से देवघर पहुंचा. यहां पुहंचने पर एक मकान में ठहरा था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=338355&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा नीति आयोग हिंदी सलाहकार समिति के बने सदस्य [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही