Deoghar : जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के सकरी गाली निवासी दो सगे भाइयों ने जमीन विवाद में अपने ही एक भाई की हत्या कर दी. वारदात 9 अप्रैल सुबह 11 बजे की है. मृतक का नाम रंजू मांझी (60) है. हत्यारा दोनों भाइयों का नाम भुखल मांझी व सुफल मांझी है. दोनों भाइयों ने रंजू मांझी पर लाठी डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार किया, जिससे उसकी मौत हो गई. रंजू मांझी का शव 10 अप्रैल की सुबह पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया. जसीडीह पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=602692&action=edit">यह
भी पढ़ें : देवघर: हथियार व बाइक के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, एक फरार [wpse_comments_template]
देवघर : जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने भाई की हत्या की

Leave a Comment