Search

 
 
 

देवघर : बालू तस्करी करते दो ट्रैक्टर जब्त, एक का मालिक धराया

 

जसीड़ीह थाना की पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

Deoghar : जसीडीह पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से बालू तस्करी करते पकड़े गए दो ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. इस दौरान एक ट्रैक्टर का मालिक भी पकड़ा गया है. बताया जाता है कि जसीडीह-चकाई रोड स्थित दिघरिया पहाड़ के समीप और कुशमिल गांव के समीप से अवैध रूप से बालू उत्खनन कर ले जा रहे दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. इस संबंध में जसीडीह पुलिस ने बताया कि लागातार जसीडीह थाना क्षेत्र की नदियों से अवैध रूप रूप से बालू उत्खनन कर ले जाने की सूचना मिल रही थी. उसके बाद 14 सितंबर को छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान दोनों ट्रैक्टरों को बालू परिवहन करते पकड़ा गया. दोनों वाहन चालकों से बालू संबंधित कागजात की मांग की गई तो चालक कागजात दिखाने के बजाय वाहन छोड़कर फरार हो गए. इस दौरान एक ट्रैक्टर के चालक-सह-मालिक को हिरासत में ले लिया है. जब्त ट्रैक्टरों को जसीडीह थाना लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. यह">https://lagatar.in/giridih-2-pistols-and-naxalite-items-found-in-water-tank-recovered-from-the-forest/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : जंगल से बरामद पानी टंकी में मिले 2 पिस्टल व नक्सली सामान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही