Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : अनियंत्रित कार घर में घुसी, पशु घायल

Advertisement
Advertisement

क्षतिग्रस्त हुआ घर का अगला हिस्सा, घर वालों की बची जान

Deoghar : जसीडीह थाना क्षेत्र के देवघर-सुल्तानपुर रोड गुजर रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दर्दमारा गांव के पास एक घऱ में घुस गई. इस हादसे में घर क्षतिग्रस्त हो गया साथ ही घर में बंधे जानवर घायल हो गए. हांलाकि घटना के वक्त घर के लोग दूसरे कमरे में थे इसलिए उनकी जान बच गई. बताया जाता है कि 21 सितंबर की देररात UP85-BZ-8662 नम्बर की नीले रंग की बलेनो कार अनियंत्रित होकर राम  कृष्ण दास के घर में घुस गई. इससे घर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. जब तक घर के लोग वहां तक पहुंचते कार चालक व उस पर सवार अन्य लोग भाग निकले. इसकी सूचना  पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. समाचार संकलन तक कार का कोई दावेदार सामने नहीं आया है. यह">https://lagatar.in/deoghar-huge-quantity-of-illegal-liquor-seized-from-gumti-in-madhupur-station-road-2/">यह

भी पढ़ें: देवघर : मधुपुर स्टेशन रोड में गुमटी से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही