Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : अज्ञात अपराधियों ने चौकीदार की गोली मारकर हत्या की

Deoghar :  जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित बंका डढ़वा नदी बालू घाट पर शनिवार सुबह  अज्ञात अपराधियों ने चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने चौकीदार सिंधेश्वर तुरी के सिर में गोली मारी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सिंधेश्वर तुरी की हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आ गयी है. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. (पढ़ें, ईद">https://lagatar.in/mamta-banerjee-promises-on-eid-i-will-give-my-life-but-will-not-let-the-country-divide/">ईद

पर ममता बनर्जी का वादा, जान दे दूंगी लेकिन देश को बंटने नहीं दूंगी)

अवैध बालू उठाव के रोकथाम के लिए ड्यूटी में तैनात था चौकीदार

जानकारी के मुताबिक, जसीडीह थाना में कार्यरत चौकीदार सिंघेश्वर तुरी को बंका बालू घाट से अवैध बालू उठाव के रोकथाम के लिए लगाया गया था. इस बालू घाट की नीलामी नहीं हुई है और बालू माफिया यहां से ट्रैक्टर द्वारा अवैध रूप से बालू का उठाव करते हैं.  सिंघेश्वर तुरी की पत्नी देवंती देवी ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे छबेलबदिया गांव निवासी सदानंद राउत ने सिंघेश्वर को फोन किया था. उसने सिंघेश्वर को खीर खाने के लिए घर बुलाया था. सिंघेश्वर वहां जाने की बात कहकर घर से निकला था. लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं आया. रात आठ बजे के बाद से उसका मोबाइल भी बंद हो गया था. इसे भी पढ़ें : भुवनेश्वर">https://lagatar.in/bhubaneswar-tribute-paid-to-martyr-debasish-baswal-in-terrorist-attack-wife-bids-last-farewell-with-moist-eyes/">भुवनेश्वर

: आतंकी हमले में शहीद देबाशीष बसवाल को दी गयी श्रद्धांजलि, पत्नी ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

सुबह बालू घाट से बरामद हुआ सिंघेश्वर का शव

जानकारी के अनुसार, गांव वालों ने शनिवार सुबह बालू घाट पर सिंघेश्वर का शव पड़ा देखा. जिसके बाद लोगों ने घरवालों और पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर एसपी सुभाष चंद्र जाट, एसडीपीओ पवन कुमार, प्रभारी थाना प्रभारी अविनाश कुमार सहित अन्य मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की. पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक खोखा बरामद किया है. हालांकि घटनास्थल पर सिंघेश्वर का मोबाइल नहीं मिला है. पुलिस गायब मोबाइल का पता लगाने का प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-cm-nitish-kumar-reached-gandhi-maidan-on-eid-ul-fitr-congratulated-the-worshipers/">पटना

: ईद-उल-फितर पर गांधी मैदान पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, नामाजियों को दी बधाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही