Search

 
 
 

देवघर : विश्व सनातन वैदिक संघ ने मनाई दूसरी वर्षगांठ

 
Deoghar : देवघर (Deoghar) - विश्व सनातन वैदिक संघ की दूसरी वर्षगांठ 23 जुलाई को चांदडीह स्थित लोहिया मूक बधिर अनाथालय-वृद्धाश्रम में मिठाई बांटकर मनाई गई. संघ के राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मीकांत मालवीय ने यह जानकारी दी. संघ के संस्थापक रोशन मिश्रा ने कहा कि आज ही के दिन दो वर्ष पूर्व 15 सदस्यों के साथ इसकी नींव रखी गई थी. संघ के दो वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में वे असहाय माताओं से आशीर्वाद लेने आए. भविष्य में संघ भी इस प्रकार का वृद्धाश्रम बनाएगा. उन्होनें अनाथालय-वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों का हालचाल जाना और आगे भी मदद करने की इच्छा जताई. संघ के संगठन मंत्री धीरज झा ने कहा कि दो साल का सफ़र काफी मुश्किल और चुनौतियों भरा रहा. आने वाले समय में संघ मानवकल्याण व राष्ट्र निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर कार्य करेगा. मौके पर रोशन दुबे, शिवम सिंह, कपिल देव, राज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=366477&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर :  नकली टोमेटो व चिली सॉस फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही