Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर: वार्ड 22 में विकराल है पानी की समस्या

Deoghar : गर्मी आते ही क्षेत्र में पेयजल की समस्या गहराने लगती है. जिसे दूर करने का दावा भले ही प्रशासन करता हो लेकिन हकीकत कुछ और होता है. इसकी सच्चाई जानना हो तो चले जाइए नगर निगम वार्ड संख्या 22 जहां के लोगों ने कहा कि पेयजल की समस्या सबसे गंभीर है. इस वार्ड में लगे सभी चापाकल बंद पड़े हैं. नल-जल योजना से अब तक एक भी घर में पानी नहीं पहुंचा है. सभी घरों में पाइप तक नहीं बिछाया गया है. अभी गर्मी की शुरुआत है, आने वाले महीनों में जल की समस्या और विकराल होगी.नगर मिशन प्रबंधक हिमांशु शेखर ने कहा कि पानी की समस्या कई वार्डों में जरूर है. लेकिन टैंकर से जरूरतमंदों को पानी उपलब्ध कराने की मुहिम शुरू कर दी गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=603958&action=edit">यह

भी पढ़ें:देवघर : जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने भाई की हत्या की [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही