Search

 
 
 

देवघर : डायन कह विधवा महिला के साथ मारपीट, घायल

 
खून से लतफत महिला रातभर घर में पड़ी रही, सुबह पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Deoghar : सारठ थाना के हेंठ सारठ गांव में 28 जुलाई की देररात चार लोगों ने मिलकर 35 वर्षीय विधवा महिला को डायन कह कर जमकर पीट दिया. इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. विधवा महिला घर पर अकेले होने के कारण रात में इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल नहीं आ पाई. आसपास के लोगों ने 29 जुलाई की सुबह मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर खून से लथपथ घायल महिला को इलाज के लिए एंबुलेंस से सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया. जहां उसे भर्ती कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार विधवा महिला की पति की मौत कई महीना पूर्व हो गई है. वह बेसहारा अपने घर में अकेली रह रही है. दूसरी ओर उसके घर के बगल में कई लोग कुछ दिनों से बीमार पड़ रहे हैं. लोगों को संदेह है कि महिला ने तंत्र-मंत्र किया है जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं. इसी मामले में पड़ोस के 4 लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है. यह भी पढ़ें: देवघर">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=714465&action=edit">देवघर

: रढ़िया नदी के पास फाइनेंस कर्मी से लगभग दो लाख की छिनतई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही