Search

 
 
 

देवघर : विद्यालय के निर्माण से आसपास के इलाके में बनेगा पढ़ाई का माहौल- हफीजुल हसन

 
Deoghar : मार्गो मुंडा  प्रखंड के पिपरा गांव में 19 जनवरी को अल्पसंख्यक समुदाय के लिए प्लस टू आवासीय विद्यालय का शिलान्यास राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने किया. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए 6 स्वीकृत आवासीय विद्यालयों में से एक विद्यालाय पिपरा गांव का भी है जिसका शिलान्यास किया गया है. इस आवासीय विद्यालय की क्षमता 256 छात्र-छात्राओं की है. विद्यालय को सभी सुविधायुक्त बनाया जाएगा. इसके निर्माण से आसपास के क्षेत्र में पढ़ाई का माहौल बनेगा. मंत्री ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी. मौके पर झामुमो प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, इमरान अंसारी, सोहराब अंसारी,  नेमुल अंसारी, मो. आजाद अंसारी, अब्दुल रउफ समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=529140&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघऱ : एएस कॉलेज के शिक्षक को दी गई विदाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही