Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, बाइक चालक गंभीर

Deoghar:  देवघर में हुई एक सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गई है, जबकि बाईक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृत महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना देवघर के देवीपुर थाना क्षेत्र के चौधरीडीह मोड़ के पास की है.

जानकारी के मुताबिक देवीपुर थाना क्षेत्र के चौधरीडीह मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया. इस भीषण टक्कर में बाइक पर सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

बताया जाता है कि मृत महिला व घायल व्यक्ति मधुपुर के दुधानी से बाइक पर सवार होकर देवीपुर के कोरियाटीला स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे. इसी दौरान चौधरीडीह मोड़ के पास यह हादसा हुआ. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही