Search

 
 
 

देवघर : महिला निकली पेशेवेर मोबाइल चोर

 
Deoghar : देवघर के बाबा मंदिर में मोबाइल चोरी के आरोप में 22 अक्टूबर की सुबह एक महिला को पकड़ा गया है. जांच के दौरान नगर थाना पुलिस ने जब महिला के घर में छापा मारा तो वहां से चोरी हुए एक दर्जन से ज्यादा मोबाइल बरामद किये गये. मौके पर पहुंचे एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि महिला का नाम लखमनी देवी है जो मूल रूप से बिहार के मुंगेर की रहने वाली है. देवघर में कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीदुलमपुर में रह रही थी. महिला के घर से 15 मोबाइल फोन बरामद हुए. जिसमें 10 स्मार्ट फोन और पांच कीपेड फोन है. ये सभी फोन महिला ने बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के चोरी किये हैं. यह">https://lagatar.in/deoghar-body-of-a-person-recovered-from-cremation-ground/">यह

भी पढ़ें : देवघर : श्मशान घाट से एक व्यक्ति का शव बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही