Search

 
 
 

देवघरः फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर हुई कार्यशाला

वीबीडी पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में लगातार सुधार हो रहा है. राज्य का खूंटी जिला फाइलेरिया मुक्त होने के कगार पर है.
 

Deoghar : पूरे झारखंड में 10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी. अभियान को सफल बनाने के लिए देवघर जिला स्वास्थ्य विभाग ने व्यापत तैयारी की है. स्वास्थ्य मिशन की ओर से देवघर में कार्यशाला का आयोजन किया गया.


कार्यशाला में राज्य वीबीडी पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में लगातार सुधार हो रहा है. राज्य का खूंटी जिला फाइलेरिया मुक्त होने के कगार पर है. उन्होंने बताया कि पहले दिन 10 फरवरी को देवघर जिले में बनाए गए सेंटरों पर लोगों को दवा खिलाई जाएगी. इसके बाद छूटे हुए लोगों को 11 फरवरी से घर-घर जाकर दवा दी खिलाई जाएगी. उन्होंने लोगों से दवा जरूरी लेने की अपील की. कार्यशाला में who के प्रतिनिधि, जिला वीबीडी पदाधिकारी, संबंधित चिकित्सक व अधिकारी मौजूद रहे.

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही