Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घने कोहरे की चादर में लिपटा देवघर

Advertisement
Advertisement
Deoghar : देवघर  में  एक बार फ़िर कोहरे के चलते सुबह गाड़ियों की रफ्तार काफी कम देखी गयी. कुछ मीटर दूरी तक भी कुछ साफ नजर नहीं आ रहा था. नौबत यह थी कि दिन में भी लोग गाड़ी की हेडलाइट जलाकर चल रहे थे. कोहरे के कारण हालांकि सूर्य ने भी देर से दर्शन दिये. इस कारण बुधवार 12 जनवरी की सुबह ठंड महसूस की गई.  हालांकि धूप निकलने के बाद लोग सड़कों पर जरूर नजर आए. सुबह लोग सुबह घर में भी दुबके रहे और धूप निकलने का इंतजार करते नजर आए. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जनवरी माह में ठंड से राहत मिलने के काफी कम आसार हैं. हालांकि मंगलवार देर शाम बारिश हुई, जिसके चलते ठंड बढ़ी है और बारिश होने के आसार बने हुए हैं. बारिश के बाद बादल छंटने पर शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा और दिन व रात के तापमान में कमी दर्ज होने का अनुमान है. यह भी पढ़ें : बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-one-thousand-english-liquor-bottles-seized/">बेरमो:

एक हजार अंग्रेजी शराब की बोतलें जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही