Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : योग गुरु बाबा रामदेव ने बाबा मंदिर में की पूजा

Deoghar : योग गुरु बाबा रामदेव ने 29 जनवरी को बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश के खुशहाली की कामना की. पुरोहितों ने शास्त्रीय विधि-विधान से उन्हें बाबा भोलेनाथ का पूजन कराया. पूजा करने के बाद पत्रकारों से उन्होंने कहा कि हम सभी को सनातन धर्म का पालन करना चाहिए. देश की समृद्धि के लिए हम सभी संविधान का फॉलो करें, देश तभी तरक्की करेगा. बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर मैंने देश के सुख-समृद्धि की कामना की. बाबा रामेदव के आगमन को देखते हुए मंदिर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी. मौके पर डीसी मंजूनाथ भजंत्री समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. उल्लेखनीय है कि बाबा रामदेव 28 जनवरी को विमान से देवघर पहुंचे. यहा से वे गिरिडीह जिले के पारसनाथ रवाना हो गए. पाररसनाथ में वे जैन मुनि प्रसन्न सागर जी महाराज से आशीर्वाद लिया. महाराज ने 28 जनवरी को 557 दिनों बाद मौन व्रत तोड़ा. वे 557 दिनों से पाररनाथ पर्वेत के सर्वोच्च चोटी पर स्थित एक गुफा में तपस्या में लीन थे. 557 दिनों बाद वे पर्वत से नीचे उतरकर मधुबन पहुंचे. महाराज से आशीर्वाद लेने बाबा रामेदव समेत केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री समेत हजारों की संख्या में जैन श्रद्धालु पहुंचे थे. 29 जनवरी को बाबा रामदेव पारसनाथ से वापस देवघऱ लौटकर बाबा भोलेनाथ का पूजन किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=539156&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के शताब्दी समारोह पर रेड क्रॉस सोसाइटी की पहल पर पौधरोपण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही