Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघरः देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, सरगना फरार

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी छोटू सिंगारी उर्फ चंद्रशेखर सिंगारी अपने कुछ गुरुगों के साथ पोखना टिल्हा स्थित अपने घर में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है.
Advertisement
Advertisement

Deoghar : देवघर नगर थाना पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक युवक प्रितम महथा को गिरफ्तार किया है. वह शहर के जटायु मोड़ का रहने वाला है. मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोचा. पूछताछ व कागजी प्रक्रिया के बाद उसे जेल भेज दिया गया. 


इस संबंध में देवघर नगर थाना में एसआई घनश्याम गंझू के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी छोटू सिंगारी उर्फ चंद्रशेखर सिंगारी अपने कुछ गुरुगों के साथ पोखना टिल्हा स्थित अपने घर में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. इसके बाद पुलिस की विशेष टीम बताए स्थान पर छापेमारी करने पहुंची. पुलिस को देख छोटू सिंगारी घर की छत से कूदकर भाग निकला. जबकि प्रीतम महथा को देसी कट्टा के साथ पकड़ लिया गया. पुलिस फरार छोटू सिंगारी की तलाश में जुट गई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही