Search

देवघर : वज्रपात की चपेट में आकर युवक झुलसा

जिस पेड़ के नीचे खड़ा था उसी पर हुआ वज्रपात

Deoghar : सारठ के पुराना बाजार बावरी टोला निवासी सूरज मांझी 22 सितंबर की दोपहर बाद हुई वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आननफानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे सारठ के मुरचूरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसकी चिकित्सा की जा रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शाम के करीब चार बजे सूरज मांझी अपने घर से बाहर टहलने के लिए निकला था, इसी बीच बारिश शुरू हो गई. वह बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ा था, तभी वह वज्रपात की चपेट में आ गया. इधर युवक का ईलाज कर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने युवक की हालत खतरे से बाहर बताई है. यह">https://lagatar.in/government-will-take-28-elderly-christians-of-pakur-on-pilgrimage-to-goa-in-october/">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ के 28 बुजुर्ग ईसाइयों को अक्टूबर में गोवा की तीर्थयात्रा कराएगी सरकार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp