Search

 
 
 

देवघर : करंट से युवक की मौत, 29 जून को हुई थी शादी

 
धान के पटवन के दौरान हुआ हादसा, मचा कोहराम
Deoghar : मोहनपुर थाना क्षेत्र के ठाढियारा पंचायत के बसतपुर गांव के 21 वर्षीय बबलू यादव की करंट की चपेट आने से मौत हो गई. मृतक के परिजन ने बताया कि 1 अगस्त की सुबह बबलू खेत में पटवन के लिए मोटर में बिजली का तार जोड़ रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. उसकी शादी गत 29 जून को ही हुई थी। उधर बबलू की पत्नी चांदनी देवी के हाथों कि अभी ठीक से मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि उसके पहले उसका सुहाग उजड़ गया.  घटना के बाद परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है. इस हादसा से गांव में कोहराम मच गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=717622&action=edit">यह

भी पढ़ें:  देवघर : देवघर की लहठी, लाएगी स्वरोजगार की क्रांति [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही