तालाब के पास गया था शौच करने, पानी लेने के दौरान हुआ हादसा
Deoghar : जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी जलाशय में फिसलकर डुबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है कि ग्राम जमुनिया टांड़ निवासी 30 वर्षीय युवक प्रकाश तुरी तालाब के पास शौच करने गया था. इसी क्रम में जब वह पानी लेने के लिए तालाब के किनारे गया तो उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया. घटना कि जानकारी के बाद परिजन व आस-पास के लोगों ने जसीडीह पुलिस की मौजूदगी में शव को तालाब से निकाला. जसीडीह थाना प्रभारी सत्येन्द्र प्रसाद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं घटना से उनका परिजन रो-रोकर बुरा हाल है. यह">https://lagatar.in/pakur-family-members-create-ruckus-over-mothers-death-in-sadar-hospital/">यहभी पढ़ें: पाकुड़ : सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा [wpse_comments_template]
Leave a Comment