Search

देवघर : अंचल पुलिस निरीक्षक ने मधुपुर कोर्ट की सुरक्षा का लिया जायजा

सुरक्षा में तैनात जवानों को दिए कई निर्देश

Deoghar : अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने 12  सितंबर को मधुपुर व्यवहार न्यायालय से संबंधित सुरक्षा का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पक्षकारों के जाने का रस्ता, सुरक्षा प्रहरी की उपस्थिति, पक्षकारों की जांच करने की व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया. उन्होंने मौके पर उपस्थित जवानों को सुरक्षा संबंधी कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि रूटीन वर्क के तहत निरीक्षण किया गया है ताकि कोर्ट सुरक्षा में किसी तरह की चुक ना हो. कोर्ट की सुरक्षा के लिए पुलिस पदाधिकारी और पुलिस के जवान मुस्तैद हैं. मौके पर सब इंस्पेक्टर गोपी पासवान समेत पुलिस के जवान मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-missing-minor-girl-from-jasidih-recovered-after-fifteen-days/">यह

भी पढ़ें: देवघर : जसीडीह से लापता नाबालिग लड़की पंद्रह दिन बाद बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//