Search

 
 
 

रामगढ़: उत्पाद विभाग ने 20 अवैध शराब भट्ठी को किया ध्वस्त

 
Ramgarh: उत्पाद विभाग रामगढ़, उत्पाद विभाग रांची, उत्पाद विभाग पुरुलिया (पश्चिम बंगाल), बरलंगा थाना एवं सिल्ली थाना के सहयोग से शुक्रवार को छापामारी अभियान चलाया गया. इसमें टीम ने रामगढ़, रांची एवं पुरूलिया से सटे सीमावर्ती इलाकों रामगढ़ थाना अंतर्गत स्वर्ण रेखा नदी के किनारे बरलंगा, नावाडीह, कोराम्बे, पुरुलिया जिला अंतर्गत झालदा, तुलिन, बरजोपुर एवं सिल्ली थाना अंतर्गत हलमाद, सिल्ली आदि जगहों में छापा मारा. छापेमारी के दौरान 20 अवैध शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. वहीं 5000 किलोग्राम जावा महुआ एवं 500 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया. साथ ही संबंधित घटनास्थल पर पदाधिकारियों द्वारा संबंधित जिले में कई अभियोग दर्ज किया गये. छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से कांग्रेश कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद रामगढ़, अमित मड़की अवर निरीक्षक उत्पाद रामगढ़, अनंत कुमार सिंह बरलंगा थाना, रजनीश कुमार, निरीक्षक उत्पाद रांची, रूपेश कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद, रांची, दिलीप कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद रांची, स्नेहाशीष सेन, अवर निरीक्षक उत्पाद रांची, रवि कुमार, अवर निरीक्षक सिल्ली थाना, रबिन्द्रनाथ जीत क्षेत्रिय उत्पाद पदाधिकारी, पुरूलिया जिला बल के जवान सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - बाबा">https://lagatar.in/baba-siddiquis-son-zeeshan-joins-ajit-pawar-faction-gets-ticket-from-bandra-east-seat/">बाबा

सिद्दिकी का बेटा जीशान अजीत पवार गुट में शामिल, बांद्रा ईस्ट सीट से टिकट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही