Search

 
 
 

आर्किड अस्पताल में कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग का उद्घाटन

 
Ranchi : ऑर्किड अस्पताल में कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग का उद्घाटन चेयरमैन डॉ एससी जैन ने किया. उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि अस्पताल का लक्ष्य उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा किफायती दर पर मरीजों को मुहैया कराना है. अस्पताल में हृदय से जुड़ी सभी समस्याओं की उचित चिकित्सा अनुभवी चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित टेक्नीशियन की टीम के द्वारा की जाएगी. आर्किड में कार्डियक सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट इंटेंसिविस्ट परफ्यूशनिस्ट एवं पैरामेडिकल की टीम के साथ गहन चिकित्सा की इकाई उपलब्ध है.

अनुभवी टीम के साथ सीटीवीएस विभाग की शुरुआत

आर्किड अस्पताल के कार्डियक एवं थोरेसिक सर्जन डॉ नरेंद्र सिंह भोसले ने कहा कि उनके पास एक कुशल एवं अनुभवी टीम है. यहां बाईपास सर्जरी, वॉल्ब रिपियर/ रिप्लेसमेंट थोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी अच्छी गुणवत्ता के साथ नियमित तौर पर की जा सकती है.

11 सालों का भरोसा है आर्किड अस्पताल

वहीं अस्पताल के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर डॉ पीके गुप्ता ने कहा कि आर्किड अस्पताल विगत 11 वर्षों से झारखंड के मरीजों को उचित चिकित्सा प्रदान कर रहा है. अब तक सात लाख से ज्यादा मरीज यहां इलाज करवा चुके हैं.

ये रहे मौजूद

आर्किड अस्पताल के चेयरमैन डॉ एससी जैन, निदेशक सिद्धांत जैन, अनंत जैन, आकाश अडूकिया, मेडिकल डायरेक्टर डॉ रमन कुमार, चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर डॉ पीके गुप्ता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ अंजनी कुमार, आईएमए अध्यक्ष डॉ शंभू सिंह के अलावा अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – राजू">https://lagatar.in/raju-was-killed-raja-had-to-stay-in-jail-for-three-and-a-half-years-now-the-court-declared-him-innocent/">राजू

की हत्या हुई, राजा को साढ़े तीन साल जेल में रहना पड़ा,अब कोर्ट ने निर्दोष करार दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही