Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिक्षा एवं साक्षरता विभाग करायेगा एसजीएफआई अंडर 19 टीम का सेलेक्शन ट्रायल

  • ट्रायल की तिथि 28 मई से तय की गई
Ranchi : शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अधिकारियों, राज्य खेल संघों एवं जिले के शारीरिक शिक्षकों के साथ शुक्रवार को के रविकुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें एसजीएफआई गेम्स के लिए चयन ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित कराने का निर्णय लिया गया. अंडर - 19 बालक और बालिका की ट्रायल की तिथि 28 मई से तय की गई है. ट्रायल का आयोजन खेलगांव के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जायेगा. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों की जन्म तिथि एक जनवरी 2004 के बाद होना अनिवार्य है. सभी प्रतिभागियों को अपने साथ एसजीएफआई का एलिजिबिलिटी फॉर्म भरकर लाना होगा. इस पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर एवं मुहर अनिवार्य होगा. 28 मई : स्विमिंग, बास्केटबॉल, रेसलिंग, खो-खो, ताइक्वांडो, योगा, वेटलिफ्टिंग, कबड्डी, चैस, टेनिस, हँडबॉल, शूटिंग, जिमनास्टिक, एथलेटिक्स एवं बॉक्सिंग का चयन ट्रायल. 30 मई : फुटबॉल, जूडो, वालीबॉल एवं टेबल टेनिस का ट्रायल.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही