Search

वित्तीय वर्ष 2023-24 के आउटकम बजट के लिए 8 से 14 फरवरी तक विभागों की होगी समीक्षा

  • योजना एवं विकास विभाग ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव को जारी किया आदेश
Ranchi  : वित्तीय वर्ष 2023-2024 के आउटकम बजट को लेकर 8 फरवरी से 14 फरवरी तक विभागवार समीक्षा होगी. समीक्षा को लेकर योजना एवं विकास विभाग ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव को एक निर्देश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के आउटकम बजट में शामिल की जाने वाली योजनाओं तथा उन पर चर्चा कर उसे अंतिम रूप देने के लिए योजना एवं वित्त विभाग द्वारा निम्न तिथियों को विभागीय समीक्षा की जाएगी. इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2022-23 के आउटकम बजट का एक्शन टेकेन रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश विभिन्न विभागों को दिया गया है. • 8 फरवरी - अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पंसख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग. • 9 फरवरी - कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग. • 10 फरवरी - स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग. • 13 फरवरी - खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग. • 14 फरवरी - ग्रामीण विकास, पंचायती राज और वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/cow-smuggling-in-jharkhand-worth-100-crores-every-month-sanjay-seth/">झारखंड

में हर महीने 100 करोड़ की गो तस्करी : संजय सेठ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp