Search

 
 
 

रेल मंत्री ने खुद JCB से गड्ढा खोदकर रखी कोच कारखाने की नींव

 
Aurangabad : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को औरंगाबाद से ऑनलाइन होकर जालना के एक रेलवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने से मना कर दिया. इसके बाद वे खुद जालना पहुंचे. खुद ही जेसीबी चलाई और गड्‌ढा खोदकर इसकी नींव रखी. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हो गया फाउंडेशन, अब काम शुरू करें. दरअसल, रेल मंत्री औरंगाबाद में कोच रखरखाव कारखाने के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए. इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने उन्हें जालना रेलवे स्टेशन पर रेल लाइन पिट का ऑनलाइन शिलान्यास करने का अनुरोध किया था.
इसे भी पढ़ें -आश्रित">https://lagatar.in/dependent-has-no-right-to-appoint-on-compassionate-grounds-concession-supreme-court/">आश्रित

को अनुकंपा आधार पर नियुक्ति अधिकार नहीं, रियायत : सुप्रीम कोर्ट

मंत्री ने कहा- शिलान्यास ऑनलाइन कैसे हो सकता है

अधिकारियों ने मंत्री से कहा कि शिलान्यास के लिए ऑनलाइन व्यवस्था है, लेकिन मंत्री ने मना कर दिया. उन्होंने अधिकारिओं से कहा कि फाउंडेशन स्टोन ऑनलाइन कैसे रखा जा सकता है? इसके बाद मंत्री ने सीधे जालना रेलवे स्टेशन पहुंचने का प्लान बनाया. वहां पहुंचकर अधिकारियों को जेसीबी मंगाने का निर्देश दिया.

200 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के लिए मास्टर प्लान तैयार

इससे पहले औरंगाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्र सरकार ने देशभर के कम से कम 200 रेलवे स्टेशनों का आधुनिक सुविधाओं से कायाकल्प के लिए मास्टर प्लान बनाया है. 47 रेलवे स्टेशनों के लिए टेंडर प्रोसेस पूरा हो चुका है, जबकि 32 स्टेशनों पर काम शुरू हो गया है.
इसे भी पढ़ें - दो">https://lagatar.in/after-two-years-ravana-combustion-will-be-done-with-pomp-in-shalimar-market-dhurva/">दो

वर्ष बाद शालीमार बाजार धुर्वा में धूमधाम से होगा रावण दहन, कोलकाता की लाइट बनेगी आकर्षण का केंद्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही