Search

 
 
 

मृत बंदी वीरेंद्र मुंडा के आश्रित को मिलेगा पांच लाख का मुआवजा

 
Ranchi :  मृत बंदी के आश्रित को पांच लाख का मुआवजा दिया जायेगा. रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र निवासी वीरेंद्र मुंडा के आश्रित (पत्नी सुमन कुमारी) को आर्थिक सहायता राशि दी जायेगी. निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी रांची डीसी होंगे. जबकि राशि की निकासी रांची जिला कोषागार से की जायेगी. (पढ़ें, स्पेशल">https://lagatar.in/special-branch-report-bangladeshi-infiltrators-on-the-rise-in-jharkhand-taking-shelter-in-madrasas/">स्पेशल

ब्रांच की रिपोर्ट: झारखंड में बढ़ रहे बांग्लादेशी घुसपैठिए, ले रहे मदरसों में पनाह)

जेल में फांसी के फंदे से लटकता मिला था शव

वीरेंद्र मुंडा रांची के लापुंग थाना क्षेत्र स्थित रायटोली का रहने वाला था. वीरेंद्र ने हत्या मामले में कोर्ट के सामने सरेंडर किया था. उसे जुलाई 2021 में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया था. 22 नवंबर 2022 को उसका शव जेल में  फांसी के फंदे पर झूलता मिला था. बता दें कि पिता की मौत के बाद से वह डिप्रेशन में था. इसे भी पढ़ें : राज्यसभा">https://lagatar.in/kharge-said-in-the-rajya-sabha-if-our-mps-are-not-behind-us-then-will-they-stand-behind-modi/">राज्यसभा

में खड़गे ने कहा, हमारे सांसद हमारे पीछे नहीं तो क्या मोदी के पीछे खड़े होंगे, लगे ठहाके…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही