Search

 
 
 

नक्सली हिंसा में मारे गये चार लोगों के आश्रितों को एक-एक लाख का मिलेगा मुआवजा

 
Ranchi :   रांची, चाईबासा, गढ़वा और लातेहार जिले में नक्सली हिंसा में मारे गये लोगों के आश्रितों को मुआवजा मिलेगा. इसको लेकर झारखंड गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. इन चारों जिलों में मरने वाले चार लोगों के आश्रितों को अनुदान राशि के रूप में एक-एक लाख का मुआवजा दिया जायेगा.

जानें किनको मिलेगा मुआवजा

  • - चाईबासा जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र में 16 अप्रैल 2021 को नक्सली हिंसा में मारे गये रामराई लुगुन के बेटे राजेश लुगुन को मुआवजा मिलेगा.
  • - रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र में 4 सितंबर 2016 को नक्सली हिंसा में मारे गये मुकेश प्रधान की मां दयावंती देवी को मुआवजा दिया जायेगा.
  • - गढ़वा जिले के रामकंडा थाना क्षेत्र में 17 नवंबर 2020 को नक्सली हिंसा में मारे गये नवीन कुमार के भाई प्रवीण कुमार को मुआवजा मिलेगा.
  • - लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में चार अगस्त 2017 को नक्सली हिंसा में मारी गयी रीता देवी के पति अभिमन्यु सिंह को मुआवजा दिया जायेगा.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही