Search

 
 
 

कोराना के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों के आश्रित 31 जुलाई तक बीमा के लिए कर सकते हैं आवेदन

 
पहले 15 जनवरी 2023 तक आवेदन करने की तय थी समय सीमा  Ranchi : कोरोना काल में सेवा के दौरान जिन कर्मियों की मौत हुई, उनके परिजन अब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज (पीएमजीकेपी) के तहत बीमा के दावे के लिए 31 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार) ने इस संबंध में 12 जुलाई को ही पत्र जारी कर दिया है. जारी लेटर के अनुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के अंतर्गत बीमा के दावे का निष्पादन की तारीख को बढ़ाकर 31 जुलाई 2023 तक कर दी गई है. बता दें कि पहले आवेदन की समय सीमा 15 जनवरी 2023 ही तय की गई थी.

सभी दस्तावेज अविलंब उपलब्ध कराएं

इस बाबत झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति के अभियान निदेशक आलोक त्रिवेदी ने बताया कि बीमा के दावे से संबंधित आवेदन चेक लिस्ट के अनुसार सभी दस्तावेज और उपायुक्त द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र संबंधित जिले के सिविल सर्जन के माध्यम से अविलंब उपलब्ध कराएं, ताकि द न्यू एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को भेजा जा सके. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-5749-accused-arrested-in-5897-cases-registered-under-poxo-act-in-64-months/">झारखंड

: 64 माह में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज 5897 मामलों में 5749 आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही