Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रपति के कार्यक्रमों में बिजली न कटे, इसके लिए छह इंजीनियरों की तैनाती

Ranchi :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दौरे के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए छह इंजीनियरों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. ये इंजीनियर राष्ट्रपति के दौरे के दौरान कार्यक्रम स्थल, राजभवन में ठहरने के दौरान विभिन्न स्थानों पर निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली सुनिश्चित कराने का काम करेंगे. यह प्रतिनियुक्ति आदेश मुख्य अभियंता सह मुख्य विद्युत निरीक्षक, ऊर्जा विभाग द्वारा किया गया है.

तैनात इंजीनियर का नाम व कार्य का जिम्मा

अगम प्रसाद अधीक्षण अभियंता- 24 से 26 मई के दौरान राष्ट्रपति आगमन के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के स्थलों पर कराए जाने वाले विद्युत कार्यों का निरंतर पर्यवेक्षण एवं ससमय निष्पाद सुनिश्चित करेंगे. प्रमोद कुमार विद्युत निरीक्षक - राजभवन के विद्युत संयत्रों, नवनिर्मित झारखंड उच्च न्यायालय भवन का उद्घाटन समारोह स्थल एवं आईआईआईटी नामकुम के कार्यक्रम स्थल के विद्युत संयत्र एवं उपकरणों का निरीक्षण करेंगे और प्रतिविदेन देंगे. सोमर उरांव कार्यपालक अभियंता- देवघर में राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल पर कराए जाने वाले विद्युत कार्यों का पर्यवेक्षण एवं निष्पादन करेंगे. जयकांत कुमार सहायक अभियंता- बिरसा कॉलेज खूंटी में राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल पर कराए जाने वाले विद्युत कार्यों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन देंगे. प्रफुल्ल कुमार गुप्ता सहायक अभियंता- देवघर में राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल पर कराए कार्यों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन देंगे. नीरज कुमार, प्राक्कलन पदाधिकारी- आईआईआईटी परिसर नामकुम में राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल पर कराए जाने वाले विद्युत कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे. इसे भी पढ़ें – सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-zip-president-took-information-about-development-works-held-a-meeting-with-officials/">सिमडेगा

: जिप अध्यक्ष ने विकास कार्यों की ली जानकारी, पदाधिकारियों के साथ की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही