Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

21 तक लाइसेंसी हथियार जमा कराएं: रांची डीसी

Ranchi: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह रांची डीसी वरुण रंजन ने शुक्रवार को समाहरणालय में विधानसभा आम निर्वाचन से सम्बंधित चुनाव कार्यों को सुचारु रूप से संचालन के लिए पुलिस पदाधिकारियों, खनन, उत्पाद, वाणिज्य कर विभाग के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. डीसी ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की सभी चेक नाकों को अविलंब क्रियाशील करें. डीसी ने रांची जिले में बालू के अवैध खनन को अविलंब बंद करने का निर्देश दिया एवं जिला खनन पदाधिकारी एवं जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. वहीं जिले में अवैध शराब निर्माण के अड्डों की सूची तैयार कर उन्हें बंद करने के लिए अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिया गया. साथ ही सभी अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट एवं प्रमुख अंतर जिला चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग के पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कराने को भी कहा. डीसी ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की कर्नाटक राज्य की तर्ज पर वाणिज्य कर विभाग द्वारा फ्रीबीज की सूची तैयार की जाए एवं इन वस्तुओं के लिए निर्गत ई-वे बिल के आधार पर इनकी सूची चेक पोस्ट को उपलब्ध कराई जाए ताकि संबंधित वाहन को सीज़ करने की कार्रवाई की जा सके. डीसी ने निर्देश देते हुए कहा की सभी थाने अपने अधीनस्थ लाइसेंसी हथियार 21 अक्टूबर 2024 तक जमा कराए. ग़ैर जमानती वारंट पर अविलंब गिरफ़्तारी सुनिश्चित की जाए. डोडा अफीम गांजा की बिक्री पूर्णतः बंद हो तथा इनकी सीज़र की कार्रवाई की जाए. बैठक में डीडीसी दिनेश कुमार यादव, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता, ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, खनन, उत्पाद, वाणिज्य कर विभाग के पदाधिकारी, सभी पुलिस उपाधिक्षक एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - उमाकांत">https://lagatar.in/umakant-rajak-and-kedar-hazra-joined-jmm-will-be-candidates-from-chandankyari-and-jamuwa/">उमाकांत

रजक और केदार हाजरा ने थामा JMM का दामन, चंदनक्यारी और जमुवा से होंगे प्रत्याशी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही