Search

 
 
 

उप प्रशासक ने दो बायोगैस प्लांट, लीगेसी वेस्ट निष्पादन कार्य का किया निरीक्षण

 

कंपनी के प्रतिनिधियों को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कार्य करने का दिया निर्देश

Ranchi : राज्य सरकार की पहल पर रांची शहर के रिंग रोड स्थित झिरी में दो बड़ी योजनाएं प्रगति पर है. जिसमें पहला गेल इंडिया के 150 मीट्रिक टन के दो बायोगैस प्लांट का निर्माण तथा दूसरा लगभग 33 एकड़ में डंप 18 लाख मीट्रिक टन लीगेसी वेस्ट का निष्पादन कार्य शामिल है. शनिवार को उप प्रशासक रवींद्र कुमार ने झिरी में दोनों योजनाओं की कार्य प्रगति का निरीक्षण किया. बायोगैस प्लांट के निरीक्षण के क्रम में संबंधित अधिकारियों ने बताया कि रांची नगर निगम द्वारा वर्तमान में 90 फीसदी सेग्रेटीहेड वेस्ट करीब 15 टन की औसत से दिया जा रहा है तथा निगम और ज्यादा क्वांटिटि बढ़ाने के लिये प्रयासरत है. उप प्रशासक ने निगम क्षेत्र के लोगों से गीला और सूखा कचरा को अलग करने की अपील की. टीम को इसको लेकर लोगों में जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. लीगेसी वेस्ट के निष्पादन के लिये चयनित कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बायोरेमेडिएशन तकनीक के माध्यम से लेगेंसी वेस्ट का निस्तारण करते हुए रिफ्यूज्ड ड्राइव फ्यूल एवं कंपोस्ट तैयार करने के लिये प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है, जिसमें बायोसोल अलग किया जा रहा है. उप प्रशासक ने इस कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने का निर्देश संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों को दिया है. मौके पर नगर प्रबंधक, गेल इंडिया तथा एम/एस गुरु रामदास कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि तथा अन्य कर्मी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-most-wanted-criminal-of-jharkhand-police-traveling-abroad-by-flight-picture-surfaced/">EXCLUSIVE:

झारखंड पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी, विदेश में कर रहा फ्लाइट से सफर, तस्वीर आयी सामने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही