Search

 
 
 

मतगणना की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

 
Chaibasa : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई. बैठक में मतगणना को लेकर आवश्यक तैयारी से संबंधित समीक्षा की गई. जिसमें उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं कोषांग के नोडल पदाधिकारी शामिल थे. बैठक जिला समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में हुई. बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप सभी मतगणना संबंधित आवश्यक कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. साथ ही विभिन्न मुख्य बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया. सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को अपनी टीम से समन्वय स्थापित करते हुए काउंटिंग प्रक्रिया का संचालन करने का निर्देष दिया गया. इसके साथ ही साथ किसी भी परिस्थिति में मतगणना की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया. पुलिस अधीक्षक ने मतगणना कक्ष में की गई सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अनावश्यक किसी भी पदाधिकारी या व्यक्ति-विशेष को मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट मतगणना परिसर में ले जाना पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/blood-shortage-in-chaibasa-blood-bank-patients-facing-problems/">चाईबासा

ब्लड बैंक में रक्त की कमी, मरीजों को हो रही परेशानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही