Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उपायुक्त ने बलियापुर सीओ के खिलाफ दिए कार्रवाई के संकेत

Advertisement
Advertisement
धनबाद : ऑनलाइन जमीन म्यूटेशन मामले में गड़बड़ियों की जांच रिपोर्ट एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) व डीसीएलआर ने उपायुक्त संदीप सिंह को सौंप दिया है. रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त ने हल्का कर्मचारी रमेश सिंह के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है. बलियापुर के सीओ राम प्रवेश से कई बिंदुओं पर जबाब मांगा है. जबाब मिलने के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है. ज्ञात हो कि बलियापुर मौजा संख्या 40, खाता संख्या 506 की जमीन विजय गोप की है. नये सर्वे में जमीन को अनाबाद बिहार सरकार में चढ़ा दिया गया था. इसमें सुधार के लिये गोप ने बलियापुर सीओ को आवेदन दिया था. सभी कागजात की जांच के बाद सीओ ने गोप को ऑफिस बुलाया और हल्का कर्मचारी से सम्पर्क करने को कहा. सम्पर्क के बाद 21 लाख रुपये की मांग की गई. डील 15 लाख रुपये में तय हुई. शर्त के मुताबिक काम आगे भी बढ़ा, लेकिन गोप ने 3 लाख रुपये देने में देरी कर दी. उसके बाद सीओ ने काटी गई ऑनलाइन रसीद को डिलीट कर दिया. 23 अक्टूबर 2021 को इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद उपायुक्त ने जांच का आदेश दिया था. यह भी पढ़ें : थेलेसिमिया">https://lagatar.in/uproar-over-not-admitting-thalassemia-victim-child/">थेलेसिमिया

पीड़ित बच्चे को भर्ती नहीं करने पर हंगामा [wpse_comments_template]              

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही