Search

 
 
 

उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

 
Dhanbad: उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने बुधवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. यह स्वास्थ्य विजन प्लान 2023 के तहत सदर अस्पताल को स्टेट ऑफ द आर्ट अस्पताल बनाने के उद्देश्य से किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने कार्यों की समीक्षा की. इसे भी पढ़ें-नियुक्ति">https://lagatar.in/appointment-scam-bail-plea-of-%e2%80%8b%e2%80%8bassistant-professor-sunita-kerketta-dismissed-in-cbi-court/38617/">नियुक्ति

घोटाला- सीबीआई कोर्ट में असिस्टेंट प्रोफेसर सुनीता केरकेट्टा की जमानत याचिका खारिज

पेयजल और शौचालय की व्यवस्था

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेटिंग रूम, पेयजल, शौचालय और पार्किंग स्थल को देखा. उन्होंने वेटिंग रूम में अधिक से अधिक कुर्सियां लगाने को कहा. इस संबंध में संबंधित पदाधिकारी को अविलंब व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया. देखें वीडियो-     

मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल  होगा

उन्होंने कहा कि अगले 6 से 7 महीने में सदर अस्पताल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में तब्दील हो जाएगा. उन्होंने ओपीडी एवं अन्य व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए. सभी चिकित्सकों के लिए अलग चेंबर की व्यवस्था सुनिश्चित करने और पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें- RIMS">https://lagatar.in/rims-ranchi-removes-vacancy-of-370-nurses-apply-early/38552/">RIMS

रांची ने 370 नर्सों की निकाली वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन

बच्चों के लिए पार्क बने

इस दौरान उपायुक्त ने वाहनों के लिए पार्किंग, मरीजों से मिलने के लिए आने वाले अतिथियों के बैठक, पारा मेडिकलकर्मियों के लिए आवास और बच्चों के लिए पार्क की व्यवस्था करने पर विचार किया. साथ ही बैठक करने के लिए सभागार बनाने, पुराने भवन को हटाने, पावर सप्लाई के लिए सौर ऊर्जा, शौचालय और जल की व्यवस्था करने पर जोर दिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त उमा शंकर सिंह के अलावा सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास, सदर अस्पताल के नोडल डॉ राजकुमार सिंह और डीएमएफटी के शुभम सिंघल मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- बीजेपी">https://lagatar.in/making-people-aware-of-corona-vaccination-through-bjp-help-camp/38629/">बीजेपी

सहायता शिविर के जरिये लोगों को कोरोना टीकाकरण के प्रति कर रही जागरूक
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही