Search

लातेहार: उपायुक्त ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Latehar: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मंगलवार को लातेहार विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और वहां उपलब्धक मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली. उपायुक्त ने लातेहार प्रखंड के बूथ संख्या 182 राजकीयकृत उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, उदयपुरा (आईएसआर), बूथ संख्या 180 राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पकरार (आईएसआर), बूथ संख्या 168 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मुरुप, बूथ संख्या 172 मध्य विद्यालय, नेवाड़ी (आईएसआर) का निरीक्षण कर केंद्र में पेयजल, साफ-सफाई, कर्मियों के रहने की व्यवस्था व कुर्सी तथा टेबल आदि की व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बूथों पर (AMF) के तहत मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया. उपायुक्तव ने बीएलओ व सुपरवाईजर को निदेशित करते शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. उन्होकने अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक व प्रेरित करने की बात कही. मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि केरकेटा, उप निवार्चन पदाधिकारी मेरी मड़की और बीडीओ मनोज तिवारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - सुप्रीम">https://lagatar.in/important-decision-of-the-bench-of-9-judges-of-supreme-court-government-cannot-acquire-every-private-property/">सुप्रीम

कोर्ट के 9 जजों की बेंच का अहम फैसला, हर निजी संपत्ति को सरकारें अधिग्रहीत नहीं कर सकतीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp