Search

 
 
 

उपायुक्त-एसपी ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण

 
बोकारो : झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बोकारो उपायुक्त कुलदीप चौधरी तथा बोकारो के एसपी चंदन कुमार झा ने बोकारो के नया मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. 15 नवंबर को झारखंड का 21 वां स्थापना दिवस है. भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए उपायुक्त ने कहा कि राज्य स्थापना में उनके शहादत व बलिदान को आदर्श के रूप में रखा गया. जिला प्रशासन उस आदर्श को पालन करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है. एसपी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंड़ा के बताए रास्ते पर चलना चाहिए तथा स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं को उनके बारे में पढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि झारखंड को और भी विकसित राज्य बनाने की जरूरत है. यह भी पढ़ें : महंगाई">https://lagatar.in/congress-took-out-prabhat-pheri-against-inflation/">महंगाई

के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही