Search

उपायुक्त की समीक्षा बैठक, नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपी गया जेल समेत लातेहार की कई खबरें

उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, दिए कई दिशा-निर्देश

Latehar: डीसी भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा निर्धारित मानकों को लेकर जिले में हो रहे कार्यों की समीक्षा की गई. डीसी ने कहा कि नीति आयोग के तहत् किए जा रहे कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना है. इसके लिए जिले के सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है. बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, स्किल डेवलपमेंट व शिक्षा विभाग आदि से संबंधित कार्यों की बिदुवार समीक्षा की गयी. जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत ने आकांक्षी जिला अंतर्गत नीति आयोग के सूचक के लक्ष्य प्राप्ति से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी. बैठक में उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, परियोजना निदेशक आईटीडीए विंदेश्वरी ततमा, सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी रामाशंकर प्रसाद, जिला शिक्षा अधीक्षक कविता बाखला, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार व पिरामल की टीम उपस्थित थे.

डीसी ने मोबाइल टावर अधिष्ठापन की समीक्षा की

Latehar: डीसी भोर सिंह यादव ने मोबाइल टावर अधिष्ठापन से संबंधित बैठक की समीक्षा की. बैठक में एलडब्ल्यूई क्षेत्र में मोबाइल टावर के अधिष्ठापन तथा 4G मोबाइल टावर के अधिष्ठापन के लंबित मामलों की समीक्षा की और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने मोबाइल टावर अधिष्ठापन हेतु प्राप्त आवेदनों की प्रक्रिया एवं स्वीकृति की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने मोबाइल टावर अधिष्ठापन संबंधित सरकार के जारी गाइड लाइन का अनुपालन करने की बात कही. उन्होंने मोबाइल टावर अधिष्ठापन की प्रक्रिया तथा भूमि की उपलब्धता से संबंधित जानकारी ली. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप व अन्य उपस्थित थे. ------- [caption id="attachment_612449" align="aligncenter" width="960"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/girftar-yuwak_790.jpg"

alt="" width="960" height="1280" /> तस्वीर- लड़की को भगाने का आरोपी[/caption]

नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

Latehar: नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने के एक आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार युवक नीरज कुमार सिंह पिता कृष्णा सिंह (बारियातू,जागीर) का रहने वाला है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि नाबालिग की मां ने एक युवक पर शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था. इस संबंध में लातेहार थाना कांड संख्या 76/2023 आईपीसी के धारा 366 (ए) के तहत मामला दर्ज गया था. मामला दर्ज करने के बाद लातेहार थाना के पुलिस अवर निरीक्षक देवानंद कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. गठित टीम ने गुमला जिले में छापेमारी कर नाबालिग के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद दोनों को लातेहार थाना लाया गया. नाबालिग का मेडिकल जांच कराकर सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया. सीडब्ल्यूसी ने नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया. युवक को जेल भेज दिया गया. --------

युवा कांग्रेस ने किया यंग इंडिया के बोल सीजन - 3 का विमोचन

लातेहार: स्थानीय परिषदन भवन में मंगलवार को युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित यादव की अध्यक्षता में यंग इंडिया के बोल सीजन- 3 का विमोचन किया. यादव ने बताया कि यंग इंडिया के बोल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया भारतीय युवा कांग्रेस का एक महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट हैं. इसके तहत तहत आम और सामान्य पृष्टभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को राजनीतिक मंच मुहैया कराया जाता हैं. यंग इंडिया के लातेहार जिला के प्रभारी मणिकांत सिंह ने बताया की जिस दौर में भाजपा नागरिकों की अभिव्यक्ति का आक्रमण कर रही हैं उस दौर में युवा कांग्रेस देश के युवाओं को बोलने का मंच प्रदान कर रही हैं. आम और सामान्य परिवार के युवाओं को राजनीति से जोड़कर सहभागी लोकतंत्र को मजबूत बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य हैं. प्रदेश महासचिव आफताब आलम ने कहा कि पिछले दो सीजन की अभूतपूर्व सफलता के बाद तीसरा सीजन शुरू किया जा रहा है. आज देश महंगाई, बेरोजगारी, सार्वजनिक संपत्तियों की बिक्री, चीनी घुसपैठ, किसान समस्या व गिरती हुई अर्थव्यवस्था से जूझ रही है. वहीं भाजपा सरकार इन असल मुद्दों से देश का ध्यान भ्रमित करने के लिए निरर्थक व उन्मादी मुद्दों को हवा दे रही है. विमोचन समारोह में प्रदेश को-आर्डिनेटर साजन कुमार, बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष टिंकु बाबू, प्रखंड अध्यक्ष साजिद अंसारी, संतोष रजक, मुख्तार, मनोज पासवान, धनंजय यादव, ज्योति प्रकाश दूबे व बिरेंदर उरांव आदि उपिस्थत थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp